• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
October 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


— रन फॉर यूनिटी: राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ दौड़ेगा सोनभद्र

SONBHADRA । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु जनपद सोनभद्र में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कार्यक्रम दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 08:30 बजे से शीतला चौक रॉबर्ट्सगंज से बढ़ौली चौक रॉबर्ट्सगंज तक आयोजित किया जायेगा, इस अवसर पर जनपद के पुलिस अधिकारीगण, कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं सहित जनसामान्य के लोग उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर भी “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय अधिकारीगण, पुलिसकर्मी एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, ताकि एकता का यह संदेश जनपद के प्रत्येक कोने तक पहुँच सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभिक भाग में दो आरक्षी बैनर लेकर अग्रणी भूमिका में रहेंगे, जबकि पीछे विद्यालय के छात्र-छात्राएं तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति एवं एकता के जोश के साथ दौड़ में सम्मिलित होंगे। दौड़ के अंतिम हिस्से में पुलिस पीआरवी वाहन, फायर सर्विस वाहन, पिंक स्कूटी दल आदि सम्मिलित रहेंगे, जो पुलिस की तत्परता, सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की भावना को प्रदर्शित करेंगे।

प्रतिभागियों हेतु पेयजल, ग्लूकोज़, प्राथमिक उपचार सामग्री एवं मेडिकल टीम/एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था की गई है। संपूर्ण कार्यक्रम का एरियल कवरेज ड्रोन कैमरे के माध्यम से किया जाएगा, जिससे आयोजन की प्रत्येक झलक को संरक्षित किया जा सके।

    जनपद के पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों, खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से आग्रह है कि वे इस “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें एवं राष्ट्रीय एकता, सद्भावना व देशभक्ति के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करने में सहभागी बनें।

    Previous Post

    Indian boxers delivered a stellar performance: 41 मेडल…यूथ एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का जलवा, मुक्केबाजों ने दिखाए दम

    Next Post

    Hylo Open 2025: भारतीय शटलर किरण जॉर्ज ने किया उलटफेर…लक्ष्य सेन और रक्षिता क्वार्टर फाइनल में

    Next Post
    Hong Kong Open Final: लक्ष्य सेन को फाइनल में चीन के ली शी फेंग से मिली हार, गोल्ड का सपना टूटा

    Hylo Open 2025: भारतीय शटलर किरण जॉर्ज ने किया उलटफेर...लक्ष्य सेन और रक्षिता क्वार्टर फाइनल में

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Advertisement

    Categories

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    Recent News

    • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
    • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
    • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
    • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
    • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

    Breaking News

    क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

    क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
    by Admin
    August 5, 2026
    0

    गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

    Read moreDetails

    सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

    by JK Gupta
    August 5, 2026
    0

    @जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

    Read moreDetails

    उत्तर प्रदेश

    पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

    पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

    September 16, 2025
    रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

    रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

    September 16, 2025
    TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

    TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

    September 16, 2025
    • Home
    • Privacy Policy

    © 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

    error: Content is protected !!
    No Result
    View All Result
    • उत्तर प्रदेश
    • करियर
    • क्षेत्रीय
    • खेल
    • जीवन मन्त्र
    • जुर्म
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय
    • वायरल वीडियो
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    © 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio