• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Indian boxers delivered a stellar performance: 41 मेडल…यूथ एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का जलवा, मुक्केबाजों ने दिखाए दम

Admin by Admin
October 30, 2025
in खेल
0
Indian boxers delivered a stellar performance: 41 मेडल…यूथ एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का जलवा, मुक्केबाजों ने दिखाए दम
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 30, 2025, 19:35 IST

भारतीय एथलीटों का एशियाई युवा खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय खिलाड़ियों ने अभी तक 41 मेडल जीत लिए हैं. भारतीय बॉक्सर्स ने अपन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल जीते जिसमें 4 गोल्ड मेडल है.

41 मेडल...यूथ एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का जलवा, मुक्केबाजों ने दिखाए दमभारतीय बॉक्सर्स का जलवा कायम.

नई दिल्ली. भारत ने बहरीन में जारी एशियाई युवा खेलों में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने के अलावा ‘बीच कुश्ती’ में भी तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते. भारतीय मुक्केबाजों खुशी चंद, अहाना शर्मा और चंद्रिका भोरेशी पुजारी ने स्वर्ण पदक जीते जबकि लैंचेनबा सिंह मोइबुंगखोंगबाम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

इस तरह भारत के पदकों की संख्या 41 हो गई जिसमें 12 स्वर्ण, 15 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं. सुबह के स्वर्णिम सत्र में खुशी (46 किग्रा) ने चीन की लुओ जिनशियू के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत के साथ भारत के लिए मुक्केबाजी में दिन का पहला स्वर्ण जीता. अहाना (50 किग्रा) ने इसके बाद एकतरफा जीत हासिल की जब पहले राउंड में ही दक्षिण कोरिया की मा जोंग हयांग के खिलाफ रैफरी को मुकाबला रोकने (आरएससी) के लिए मजबूर होना पड़ा.

Asian Youth Games, Indian Boxers wins 7 medals, Asian Youth Games Indian athletes, Khushi chand, ahana sharma, Chandrika bhoreshi pujari, एशियन यूथ गेम्स, भारतीय मुक्केबाज
भारतीय बॉक्सर्स का जलवा कायम.

इसके बाद चंद्रिका (54 किग्रा) ने उज्बकिस्तान की मुहम्मदोवा कुमरिनिसो को 5-0 से हराकर भारत की स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की.पदक की गिनती और भी बढ़ सकती है क्योंकि हरनूर कौर (66 किग्रा) और अंशिका (80 किग्रा से अधिक) शाम के सत्र में अपने-अपने वर्ग में फाइनल में हिस्सा लेंगी जिसमें भारत की नजरें स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड बनाने पर है.

लड़कों के फाइनल में लैंचेनबा (50 किग्रा) को कजाखस्तान के नूरमाखान झुमगली के खिलाफ कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा. ‘बीच कुश्ती’ में सानी सुभाष फुलमाली और अंजलि ने क्रमश: लड़कों और लड़कियों के 60 किग्रा और 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते जबकि अर्जुन रुहिल भी लड़कों के 90 किग्रा वर्ग में शीर्ष पर रहे.

सुजॉय नागनाथ तनपुरे (70 किग्रा) और रविंदर (80 किग्रा) को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में हारने के बाद रजत पदक मिला. सानी सुभाष ने फाइनल में ईरान के अमीराली डोमिरकोलाई को 2-0 से हराया जबकि अंजलि ने वियतनाम की बुई एमगोक थाओ थॉम को 2-1 से शिकस्त दी. अर्जुन ने 90 किग्रा वर्ग में ईरान के मोहम्मदमहदी फोतोउही को हराया. सुजॉय ईरान के सिना शोकोउही से 1-2 से हार गए जबकि रविंदर को भी ईरान के ही तौराज खोडेई के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 30, 2025, 19:35 IST

homesports

41 मेडल…यूथ एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का जलवा, मुक्केबाजों ने दिखाए दम



Source link

Previous Post

सोनभद्र. ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Next Post

सोनभद्र. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनपरा. शॉर्ट सर्किट से चौकीदार के आवास में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
  • BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार

Breaking News

अनपरा. शॉर्ट सर्किट से चौकीदार के आवास में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

by JK Gupta
August 11, 2026
0

संवाददाता@उमेश सिंह...... -- अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी, अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू अनपरा थाना...

Read moreDetails

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
by Admin
August 11, 2026
0

नई दिल्ली: भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अनोखी तैयारी की गई है. टूर्नामेंट के दौरान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio