• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Pro Kabaddi League 12 Finals: पुणेरी पल्टन ने Telugu Titans को हराया

Admin by Admin
October 30, 2025
in खेल
0
Pro Kabaddi League 12 Finals: पुणेरी पल्टन ने Telugu Titans को हराया
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 30, 2025, 06:42 IST

Pro Kabaddi League 2025 Final: पुणेरी पल्टन ने तेलुगु टाइटंस को 50-45 से हराकर प्रो कबड्डी लीग 12 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना दबंग दिल्ली केसी से होगा. आदित्य शिंदे ने 21 अंक बनाए.

PKL: पुणेरी पल्टन और दबंग दिल्ली के बीच होगा फाइनल, तेलुगु टाइटंस का सपना टूटाप्रो कबड्डी लीग

नई दिल्ली: पुणेरी पल्टन ने बुधवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तेलुगु टाइटंस को 50-45 से हराकर प्रो कबड्डी लीग 12 के फाइनल में जगह बनाई. दसवें सत्र की विजेता पुणे की टीम ने पिछले चार साल में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई.

शुक्रवार को होने वाले फाइनल में पुणेरी पल्टन का सामना दबंग दिल्ली केसी से होगा. इस मुकाबले में रेडर का दबदबा देखने को मिला. आदित्य शिंदे (21 अंक) और पंकज मोहिते (10 अंक) ने सुपर 10 बनाए. भरत हुड्डा (22 अंक) और विजय मलिक (10 अंक) ने भी सुपर 10 बनाए लेकिन टाइटन्स को जीत नहीं दिला पाए.

सीजन-2 और सीजन-4 के बाद तीसरी बार सेमीफाइनल में हारने वाली टाइटंस के लिए भरत ने 22 और कप्तान विजय मलिक ने 11 अंक बटोरे, लेकिन बोनस पर निर्भरता ने उसका काम खराब दिया. टाइटंस ने इस मैच में 21 से अधिक बोनस लिए जबकि पल्टन ने सिर्फ टच प्वाइंट पर भरोसा जताया और शुरुआती क्वार्टर में मिले आलआउट से उबरते हुए शानदार वापसी की और अब वे चार सीजन में तीसरा फाइनल खेलेंगे.

भरत के तीन और डिफेंस के दो अंक की बदौलत टाइटंस ने चौथे मिनट में ही 5-1 की लीड के साथ पल्टन के लिए सुपर टैकल आन कर दिया. भरत ने फिर एक ही रेड में पल्टन का सूपड़ा साफ करते हुए टाइटंस को 10-1 से आगे कर दिया. इसके बाद पल्टन ने अच्छी वापस की और टाइटंस को सुपर टैकल की स्थिति में ले आए. पहला क्वार्टर हालांकि 13-7 से टाइटंस के नाम रहा लेकिन ब्रेक के बाद पल्टन ने टाइटंस को आलआउट की कगार पर ला दिया.

इसके बाद पल्टन ने आलआउट लेकर स्कोर 12-16 कर दिया. आलइन के बाद भरत ने असलम का शिकार कर लिया. फिर शुभम ने पंकज को भी बाहर कर दिया. इस बीच भरत ने मल्टीप्वांटर के साथ सीजन का 11वां सुपर-10 पूरा किया.

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 30, 2025, 06:42 IST

homesports

PKL: पुणेरी पल्टन और दबंग दिल्ली के बीच होगा फाइनल, तेलुगु टाइटंस का सपना टूटा



Source link

Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी के देव अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

Next Post

अनपरा. फरियादी पहुंचा एसपी दरबार, लगाई न्याय की गुहार, थाने पर नहीं सुनी गई फरियाद

Next Post

अनपरा. फरियादी पहुंचा एसपी दरबार, लगाई न्याय की गुहार, थाने पर नहीं सुनी गई फरियाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनपरा. शॉर्ट सर्किट से चौकीदार के आवास में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
  • BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार

Breaking News

अनपरा. शॉर्ट सर्किट से चौकीदार के आवास में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

by JK Gupta
August 11, 2026
0

संवाददाता@उमेश सिंह...... -- अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी, अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू अनपरा थाना...

Read moreDetails

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
by Admin
August 11, 2026
0

नई दिल्ली: भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अनोखी तैयारी की गई है. टूर्नामेंट के दौरान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio