• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वल्लभ भाई पटेल जयंती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं संग विधायक ने की बैठक

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…..


SONBHADRA । भारतीय जनता पार्टी राबर्ट्सगंज विधानसभा की बैठक राजकीय माडर्न पब्लिक स्कुल रामगढ़ मे सम्पन्न हुयी बैठक मे लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी 150वीं जयन्ती पर 6 नवम्बर को राबर्ट्सगंज विधानसभा कि निकलने वाली पदयात्रा की विस्तृत रुपरेखा तैयार कि गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/कार्यक्रम प्रभारी रमेश मिश्रा ने कहा कि लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को जन जन तक पहुंचाना है। इससे पहले कि सरकारों ने सिर्फ एक ही परिवार का गुणगान किया। सारा श्रेय उन्ही को दिया जाता है, पहले जितनी भी सरकारें रही विदेशी विचार की सरकारें रही भाजपा के मूल मे स्वदेशी विचारधारा है।

सरदार पटेल जी ने सभी षणयंत्रों का विफल करते हुए देश की 500 रियासतो को एक किया जब से देश मे भाजपा की मोदी सरकार के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से मोदी सरकार के नेतृत्व मे ऐसे कार्यक्रम शुरु किये गये जिनका राष्ट्र के निर्माण व विकास में योगदान रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रनिर्माण का अभियान होगा पार्टी हर बूथ तक सरदार पटेल का संदेश पहंुचायेगी भाजपा द्वारा 6 नवंबर को राबर्ट्सगंज विधानसभा की पदयात्रा रामगढ़ बाजार से शुभारंम्भ कर चतरा तक पदयात्रा निकलेगी। पदयात्रा मे भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों की बड़ी भागेदारी रहेगी विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरदार पटेल को सच्चा सम्मान देते हुए उनकी विश्व कि सबसे उंची प्रतिमा बनवाई है। अन्य दल ने कभी भी सरदार पटेल को उचित सम्मान नही दिया है। जबकि भाजपा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

बैठक को नागेश्वर पाण्डेय, शीतला आचार्य ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने किया।
बैठक मे मुख्यरुप से जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, ओमप्रकाश यादव, सुरेश शुक्ला, मनोज सोनकर, दिलिप चौबे, योगेन्द्र बिन्द, विनय श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, मुन्ना धांगर, अजय पाण्डेय, अनुपम तिवारी, सुबाश पाठक, विमलेश पटेल, अमन वर्मा, श्यामू मिश्रा, रामकुमार सहित विधानसभा टोली के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

D Gukesh vs Hikaru Nakamura 2025: नाकामुरा ने फेंका था बादशाह… जब बदले का वक्त आया, गुकेश ने दिखा दिए भारतीय संस्कार

Next Post

ओबरा. उदीयमान आदित्य देव को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा सम्पन्न

Next Post

ओबरा. उदीयमान आदित्य देव को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.