करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव….

सूर्यदेव की उपासना से जुड़ा लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाए से शुरू हुआ जो अगले चार दिनों तक चलेगा। रविवार को खरना और सोमवार की शाम सूर्य भगवान को पहला सायंकालीन अर्घ्य दी और मंगलवार की सुबह प्रात:कालीन अर्घ्य प्रदान कर यह महापर्व पूरा हो जाएगा।छठ पूजा के मद्देनजर क्षेत्र के अलग अलग गांवों केकराही,कसया,भरू हा, दिलाही , बहे रा,पटेहरा,आदि गांवों में यह महापर्व को मनाया जा रहा है।
कही तालाबो पर छठ घाटों की साफ, सफाई का कार्य पूर्ण कर पूजन अर्चन मनाया जा रहा है तालाब के भीटे पर टेंट और झालर बत्ती की व्यवस्था जिम्मेदारों द्वारा कर दिया गया है । ककराही छठ घाट पर कई गांवों के लोग केकराही, कुशाही,वक़ाही,कुचमरवा,गौरी आदि पर्व मनाने आए हैं, जिससे भारी भीड़ जमा हो रही है। करमा पुलिस भी छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।
