घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवटा नहर पर बाइक सवार हमलावर ने युवक पर हमला कर दिया। उसे लोहे की राड से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में रविवार शाम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केवटा ग्राम पंचायत के सिरसाई गांव निवासी वेदप्रकाश पाठक उम्र 18 वर्ष पुत्र सच्चिदानंद पाठक शनिवार की रात बाइक से अपने घर सिरसाई गांव जा रहा था।
जब वह केवटा नहर पर पंचायत भवन के पास पहुंचा तो उसी गांव के गोरखा ने लोहे की राड से हमला कर दिया। वेद प्रकाश के सिर मे गम्भीर चोट आई। घटना की जानकारी होने पर घरवाले वेद प्रकाश को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायल के स्वजन से घटना की जानकारी ली।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने बताया कि घायल युवक के पिता सच्चिदानंद पाठक की तहरीर पर मामले से जुड़े आरोपित गोरखा पुत्र मुन्नू निवासी सिरसाई के विरुद्ध रविवार को एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।