अनपरा/सोनभद्र. @(उमेश सिंह)….
__पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दोनों पक्षों को हिरासत में लिया

रेनुसागर चौकी क्षेत्र के अनपरा सिनेमा रोड वार्ड 18 बोस नगर में पिता,पुत्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर लेकर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
सिनेमा रोड अनपरा निवासी सूखाडी मेहता पुत्र रामदास मेहता ने रेनुसागर चौकी पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा उपेंद्र मेहता अपने दोस्त गुड्डू मेहता से मिलकर जमकर लात, घुसो से पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया और मकान का अल्बेस्टर सीट भी तोड़ दिया।
घर से बेघर हो गए है। पुलिस से कार्यवाई करने की मांग की हैं।
मिली जानकारी अनुसार सुखाडी महतो ने दो शादी की हैं।पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी हैं उसका एक पुत्र हैं जो बाहर रहकर दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता हैं।सारी जायदात पहली पत्नी के बेटे को देना चाहता हैं।

दूसरी पत्नी के पुत्र उपेंद्र मेहता आज सुबह करीब 6:0 बजे के दरम्यान मकान की छत का साफ सफाई कर रहा था।उस दौरान पिता गाली-गलौज करते हुए हाथ में लोहे का पाईप लेकर छत पर चढ़ गया।और बेटे पर हमला बोल दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पूरा मामला जमीन जायदात बटवारे को लेकर देखा जा रहा हैं।और यह मामला न्यायालय में विचारधीन हैं।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।