बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….
__सिरसोती गांव में मेन रोड से राजबली गौड़ के घर तक गड्ढा होने से चलना दुश्वार

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती में कार्य कर रही कार्यदाई संस्था नमामि गंगे द्वारा ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराए जाने के लिए पाईप लाइन बिछाकर जगह -जगह गढ्ढा छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है।
ग्रामीण राजबली गोंड, शंखलाल गोंड, जयसिंह गोंड, रामसिंह गोंड, राजलाल गोंड, श्याम नाथ पनिका, अशोक पनिका, सुनिल भारती, जिन्दलाल गौड़ ने इस समस्या के लिए कई बार संबंधितों को शिकायत कर समाधान करवाए जाने के लिए कहा गया लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
जिससे हम लोगो को आवागमन के लिए काफ़ी परेशानी हो रही थी जिस वजह से हम लोग सिरसोती मेन रोड से राजबली गौड़ के घर तक खोदे गए गढ्ढे को ग्रामीणों ने स्वयं परिश्रम कर गढ्ढे में मिट्टी भरकर रास्ते को सुगम बनाया। इस बाबत नमामी गंगे के परियोजना प्रबंधक प्रहलाद कुमार ने बताया की शीघ्र गड्डे की भराई कर ढलाई की जाएगी।