बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

थाना क्षेत्र के दौरे पर आए क्षेत्राधिकारी दुद्धी आर के राय ने रविवार को छठ घाटों का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक एन के सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने जरहा के अंजीर नदी,एन टी पी सी रिंहद के सूर्य कुंड,शिव मंदिर, मां दुधईया मंदिर के घाटों का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा सूर्योपासना का कठिन तपस्या वाला व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।हर छठ घाटों पर पुलिस,पी ए सी, महिला आरक्षी की तैनाती रहेगी।वही छठ घाटों पर पुलिस कड़ी पहरेदारी रहेगी की कोई परिंदा पर न मार सके।उन्होंने इस पर्व को घाटों के निरीक्षण के दौरान लोगों को आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ मिलकर मनाने की अपील की।