डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी….

नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती गोड़ ने शुक्रवार की सुबह नगर क्षेत्र में स्थित छठ घाटों का जायजा लेते हुए नपं पदाधिकारीयों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों की सफाई बेहतर तरीके से होनी चाहिए, साथ ही साथ व्रतियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम हो वहीं बैरेकेटिग के माध्यम से सुरक्षित क्षेत्र का निर्माण करें जिससे छठ महापर्व पर व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो।
नप अध्यक्ष ने कुरदहंवा छठ घाट समेत डाला चढ़ाई,काली मंदिर छठ घाट का जायजा लेते हुए सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि छठ घाटों पर व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं करना पड़े जिसके लिए छठ घाट पर रोशनी की आकर्षक व्यवस्था, एवं बेहतरीन तरीके साफ-सफाई सौन्दर्यीकरण नगर प्रशासन के द्वारा कराया जा रहा है इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है।
इस दौरान सभासद अवनीश देव पांडेय , नितेश निषाद,समेत अरुण मिश्रा,सत्यप्रकाश तिवारी ,विनय कुमार ,अनुपम सिंह आदि मौजूद थे।