• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. पुलिस ने साइबर फ्रॉड का शिकार युवक का 1.45 लाख रुपए कराया वापस

JK Gupta by JK Gupta
October 17, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
69
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……


आवेदक राहुल कुमार पुत्र रविन्द्र नाथ ठाकुर निवासी द्वारिकापुर, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल पता – लोको कॉलोनी, थाना चोपन को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) की ठगी की गयी थी।इस संबंध में आवेदक द्वारा दिनांक 19.07.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।

थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर प्रकरण का विश्लेषण किया गया। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि ₹95,000/- जम्मू-कश्मीर राज्य स्थित एचडीएफसी बैंक खाते में होल्ड कराई गई।साथ ही NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए संबंधित बैंक शाखा से ईमेल पत्राचार के माध्यम से कार्यवाही की गई, जिसके फलस्वरूप ₹95,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की उपस्थिति में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

इससे पूर्व, दिनांक 23.08.2025 को आवेदक के मूल खाते में ₹50,000/- वापस कराए गए थे। इस प्रकार कुल ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) की संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम रहे :- कुमुद शेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन,का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन शामिल रहे।

Previous Post

सोनभद्र. अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

Next Post

अनपरा. पटाखे बंद करो प्रदूषण कम करो” जागरूकता रैली निकाली

Next Post

अनपरा. पटाखे बंद करो प्रदूषण कम करो" जागरूकता रैली निकाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.