@जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA । बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोखरा गांव में एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार विष्णु प्रिया ढाबा के समीप पोखरा गांव में एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक की पहचान प्रयाग लाल पुत्र धर्मप्रकाश निवासी ग्राम पोखरा के रूप में हुई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। और धक्का मार कर भागने वाली अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है ।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है । शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधी भेज दिया गया है धक्का मार कर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश पुलिस टीम द्वारा जारी है।