घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत घोरावल के अधिशासी अधिकारी के साथ तहसील मुख्यालय पर बैठक कर धनतरेस दीपावली, डाला छठ इत्यादि सकुशल संपन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को नगर विकास विभाग के अनुभाग 7 द्वारा शासनादेश निर्गत किया गया कि आगामी कुछ दिनों में कई उत्सव एवं त्यौहार एक साथ आएंगे इसमें दीपावली, छठ पूजा मुख्य त्योहार रहेंगे। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी नगर निकायों में त्योहार से पहले साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए ।
टीम बनाकर साफ सफाई कराई जाए। फोटोग्राफ एवं वीडियो प्राप्त कराई जाए। छठ पूजा का पर्व मनाया जाने वाले तालाबों की साफ सफाई ,उनको जाने वाले मार्गो की साफ सफाई की जाए l नगर निकाय में एंटी लारवा स्प्रे एवं फॉगिंग दीपावली से पहले सुनिश्चित कराई जाए ।जो कूड़ा उठान किया जाए एवं नालियों को साफ कराया जाए उनके कूड़ा निस्तारण की विधि से ही निस्तारण आबादी से दूर किया जाए।
इस संबंध में एसडीएम आशीष त्रिपाठी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घोरावल के साथ तहसील घोरावल में मीटिंग की गई एवं संबंधित सभी निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया ।साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया की टीमें बनाकर उपरोक्त सभी कार्य दीपावली से पहले पूर्ण कराये जाए।