चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह…..

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफ.टी.सी.), सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में मुकदमा संख्या 1695/2015, सौरभ चौरसिया बनाम जितेन्द्र, अंतर्गत धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र रामजीत, निवासी ग्राम बिजरी हरहुआ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जो लंबे समय से न्यायालय से लगातार फरार चल रहा था, की लगभग 25 लाख की अचल संपत्ति को न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क किया गया
कुर्क की गई अचल संपत्ति का विवरण इस प्रकार है गाटा संख्या: 0191 मि0
रकबा: लगभग 0.0220 हे0
निर्माण: 10×8 फीट का एक पक्का कमरा (दीवार पर सीमेंट शेड), चारों ओर लगभग 7 फीट ऊँची पक्की बाउंड्री वॉल, जिसमें एक बड़ा लोहे का गेट लगा है।यह कुर्की कार्यवाही नायब तहसीलदार सदर विशाल एवं क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार की उपस्थिति में, स्थानीय गवाहान तथा चौकी प्रभारी चुर्क उ0नि0 विनोद यादव, व उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।

कुर्क की गई संपत्ति को एक अलग ताले से बंद कर सील व मुहरबंद किया गया है इस दौरान चूर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव मय हमराह नायब तहसीलदार विशाल एवं क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार एवं कुछ ग्रामीण उपस्थित रहे