घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

बृहस्पतिवार को दिन मे 11 बजे से शाम 5 बजे तक घोरावल तहसील के केवली सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस संबंध में अवर अभियंता राजेंद्र बिंद ने बताया कि विद्युत तारों से सटे पेड़ों की छटाई और मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसलिए बृहस्पतिवार को दिन मे 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।ऐसी स्थिति मे उपभोक्ताओं को अपने आवश्यक कार्य बृहस्पतिवार के दिन सुबह 11 बजे के पूर्व ही निपटाने की अपील की गई है, ताकि पीने के पानी, मोबाईल फोन चार्ज आदि की समस्या न झेलनी पड़े।