शाहगंज/सोनभद्र. @विवेक मिश्रा…

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने तिलहर में पढ़ने वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में स्कूल बैग का वितरण किया गया जिनकी कुल संख्या 145 रही।
आदिवासी बहुल क्षेत्र तिलहर में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के द्वारा तमाम बुनियादी सुविधाओं के बारे में 3 किलोमीटर पैदल एवं 500 मी ट्रैक्टर से यात्रा करने के बाद गांव के हकीकत की तस्वीर को जाना ।
तभी सभी अधिकारी विकास की योजनाओं को लेकर तिलहर में आने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है अब ग्रामीणों में इस बात की उम्मीद जगी है की निश्चित रूप से विकास की किरण तिलहर तक अवश्य पहुंचेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ जिला विकास अधिकारी और डीसी मनरेगा भी मौजूद रहे।