• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, दीपावली, धनतेरस व छठ पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

JK Gupta by JK Gupta
October 15, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…


आगामी दीपावली, धनतेरस और छठ जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से बुधवार को स्थानीय पुलिस चौकी प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने कील बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, वार्ड सदस्यों सहित विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने सभी लोगों से त्योहारों को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि दीपावली, धनतेरस और छठ जैसे पर्वों के दौरान नगर में भीड़भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।उन्होंने स्पष्ट कहा कि हुड़दंग करने वालों या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी पुलिस को दें।

क्षेत्राधिकारी ने सोशल मीडिया पर संयम बरतने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट साझा करने से बचें, क्योंकि ऐसे कार्य सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांति एवं भाईचारे के वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, दिलीप सिंह, राज वर्मा, प्रमोद जायसवाल, संजय तिवारी, बालेश्वर प्रसाद, बिंदु गिरी, विक्रमा गिरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous Post

शाहगंज. जिस गांव में सीडीओ पैदल चली.. अब वहां अधिकारी लग रहे दौड़

Next Post

करमा. मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Next Post

करमा. मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.