शाहगंज/सोनभद्र. @विवेक मिश्रा….

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के निर्देश के अनुपालन में विकास खंड घोरावल की ग्राम पंचायत बेलाटांड़ के शाहगंज बाजार क्षेत्र में फैली हुई गंदगी एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाने हेतु आज एक विस्तृत साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई तथा एकत्रित प्लास्टिक अपशिष्ट को अलग से एकत्र कर निस्तारण हेतु भेजा गया। ग्रामीणों एवं व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी , उपायुक्त श्रम रोजगार , खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामचंद्र उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा स्वच्छता टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखे।
अभियान के सफल संचालन में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव, स्वच्छता कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा।