शाहगंज/सोनभद्र. @विवेक मिश्रा….

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर कुष्ठ विकलांग कैंप का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें दिव्यांग मरीज को सेल्फ केयर किट, स्पिंल्ट,एम सी आर प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में महिपाल सिंह गौतम ने कुष्ठ रोग से संदर्भित महत्वपूर्ण जानकारियां कुष्ठ रोगियों को बताई गई यह समय से दवा एवं डॉक्टरी सलाह का उपयोग करने मात्र से ही यह बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है इस मामले में इसकी पहचान की पुष्टि होने पर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
सेल्फ केयर किट वितरण में मुख्य रूप से डॉक्टर सौरभ सिंह डॉक्टर जयवर्धन सिंह , फिजियोथैरेपिस्ट दीपक सिंह ,एवं पीके निगम मौजूद रहे जिन मरीजों में यह किट का वितरण किया गया उनमें मुख्य रूप से रामभरोस, लाल जी, लालता, राजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।