• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भारत-पाक में खत्‍म हुआ हैंडशेक विवाद, हॉकी के मैदान पर दोनों टीमों के हाथ मिले, क्‍या दिल भी मिल पाएंगे?

Admin by Admin
October 14, 2025
in खेल
0
भारत-पाक में खत्‍म हुआ हैंडशेक विवाद, हॉकी के मैदान पर दोनों टीमों के हाथ मिले, क्‍या दिल भी मिल पाएंगे?
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 14, 2025, 20:41 IST

India Pakistan Handshake Controversy: एशिया कप और वूमेंस वर्ल्‍ड कप के दौरान भारत और पाकिस्‍तान की टीमों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया, लेकिन हॉकी के मैदान पर यह दूरी खत्‍म हो गई। दोनों टीमों ने एक दूसरे से हैंडशेक किया.

भारत-पाक में खत्‍म हुआ हैंडशेक विवाद, हॉकी के मैदान पर टीमों ने मिलाया हाथहैंडशेक विवाद खत्‍म होती नजर आ रही है.

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर जारी नो-हैंडशेक पॉलिसी हॉकी के कोर्ट पर खत्‍म हो गई. आज एक बार फिर भारत और पाकिस्‍तान की हॉकी की टीमें आमने-सामने आई. मलेशिया की धरती पर जोहोर बाहरू में तमन दया हॉकी स्टेडियम में जोहोर कप 2025 में भारत-पाकिस्‍तान की भिड़ंत हुई. इस दौरान दोनों टीमों के प्‍लेयर्स एक दूसरे के साथ हैंडशेक करते नजर आए. सुल्तान ऑफ जोहोर कप एक वार्षिक अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट है. बड़ा सवाल यह है कि भले ही हॉकी के मैदान पर भारत-पाक प्‍लेयर्स में हाथ मिल गए हों लेकिन क्‍या भारतीय सरजमीं पर पहलगाम जैसे हमले करने वाले पाकिस्‍तान से भारत के लोगों के कभी दिल भी मिल पाएंगे.

3-3 से ड्रॉ पर खत्‍म हुआ हॉकी मैच
मैच की बात की जाए तो सुल्तान जोहर कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मैच 3-3 से ड्रॉ पर खत्‍म हुआ. तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने 2-0 की बढ़त बनाए हुए था, लेकिन आखिरी 20 मिनट के खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दाग दिए. इस समय मैच भारत की पकड़ में नजर आ रहा था लेकिन आखिरी 5 मिनट में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और इसे गोल में तब्दील कर दिया. इसके साथ ही यह मैच ड्रॉ पर खत्‍म हुआ.

जोहर कप में आज दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला था। पहले क्‍वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं आया। भारत ने मैच के दौरान कई मौकों को गंवाया। चौथे मिनट में ही टीम इंडिया को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन इसे लेकिन इसे गोल में बदलने में चूक हुई। अगले ही मिनट पाकिस्तान को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. पाक खिलाड़ी ने मौके का पूरा फायदा उठाया और गोल दाग दिया।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी इमोल इक्का को मैच के दौरान येलो कार्ड भी मिला, जिसके कारण उन्‍हें मैदान से कुछ समय के लिए बाहर जाना पड़ा। पाकिस्तान के सुफियान खान ने टीम को तीसरे क्वार्टर में 2-0 की बड़ी बढ़त दिलाई. कुछ मिनट बाद ही भारत के अराईजीत सिंह हुंदल ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर मैच में वापसी करवाई। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम लय में दिखी. दूसरे ही मिनट में भारतीय टीम ने मैच को 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा किया. इसके 5 मिनट बाद ही मनमीत सिंह ने एक और गोल दागते हुए भारत को 3-2 से बढ़त दिलाई. मगर जब मैच को खत्म होने में 5 मिनट बाकी रह गए थे, तभी सुफियान खान ने गोल करते हुए पाकिस्तान की 3-3 से बराबरी करवाई.

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

First Published :

October 14, 2025, 20:27 IST

homesports

भारत-पाक में खत्‍म हुआ हैंडशेक विवाद, हॉकी के मैदान पर टीमों ने मिलाया हाथ



Source link

Previous Post

ओबरा. छठ पूजा स्थल का एसडीएम तथा सीओ ने किया निरीक्षण

Next Post

सोनभद्र. सड़क सुरक्षा चुनौतियां एवं समाधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. सड़क सुरक्षा चुनौतियां एवं समाधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • भारत के गलत नक्शे के खिलाफ आवाज उठाने वाली लवलीना से बोले PM मोदी, ‘लंबे समय तक याद रखेंगे’, Sports Hindi News
  • बीजपुर. थाना प्रभारी ने भिक्षाटन कर रहे लोगों में वितरित किया महाप्रसाद
  • बीजपुर. श्रावण मास के दूसरे सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से गूंजा इलाका
  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

Breaking News

भारत के गलत नक्शे के खिलाफ आवाज उठाने वाली लवलीना से बोले PM मोदी, ‘लंबे समय तक याद रखेंगे’, Sports Hindi News

भारत के गलत नक्शे के खिलाफ आवाज उठाने वाली लवलीना से बोले PM मोदी, ‘लंबे समय तक याद रखेंगे’, Sports Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ मुलाकात के दौरान ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत...

Read moreDetails

बीजपुर. थाना प्रभारी ने भिक्षाटन कर रहे लोगों में वितरित किया महाप्रसाद

by JK Gupta
August 10, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा.... बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा अजीरेश्वर मंदिर पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लगे मेले...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio