म्योरपुर/सोनभद्र. (संदीप अग्रहरी)…..

शुक्रवार की देर शाम करवा चौथ के चांद का दीदार कर सुहागन महिलाओं ने अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया, आसमान में करवा चौथ का चांद देखे ही लोगों ने पटाखे छोड़े वहीं महिलाओं ने घर पर ही छत से चांद का दीदार किया, म्योरपुर क्षेत्र के आश्रम, लिलासी ,देवरी में भी चांद दिखाई दिया, मौसम साफ होने के कारण करवा चौथ के दिन चांद समय पर निकला सुहागिनों ने चांद देखकर पूजा अर्चना की और अर्घ्य दिया करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का महान पर्व है।
म्योरपुर ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल अपने पति गणेश जायसवाल के साथ अपने आवास पर करवा चौथ पर्व मनाया, ग्राम प्रधान पति गणेश जायसवाल ने कहा कि आज प्रेम अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर म्योरपुर के अनेक माताओं और बहनों अपने पतियों के दीर्घायु आरोग्य पूर्ण एवं समृद्ध जीवन हेतु निर्जल व्रत रखा है त्याग एवं समर्पण की प्रति मूर्ति मातृशक्ति को सादर नमन ईश्वर से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करता हूं।
वही जय बजरंग सेवा समिति उपाध्यक्ष उज्जवल जायसवाल पत्नी पूजा जायसवाल ने रीति रिवाज के साथ करवा चौथ पर्व मनाया वही सोशल मीडिया के दौरान में पुरानी परंपराओ का निर्वहन आधुनिक तरीके से किया जा रहा है सोशल मीडिया के दौरान जहां महिलाओं के तरीके मैं परिवर्तन आया है वही त्योहारों के दौरान लगातार अपडेट रहना और त्योहार पर विशेष रूप से सज धज कर सेल्फी और फोटो का अलग क्रेज आज के इस आधुनिक दौर को पूरी तरह से दर्शाता है व्रत करवा चौथ भी इस आधुनिक रंग में पूरी तरह रंग गया हैः