कोन/सोनभद्र. (मिथिलेश जायसवाल)….
__आदिवासी अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन

आदिवासी अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एडीओ पंचायत कोन सुनील कुमार पाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति बहुल ग्राम पंचायतों में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण तय करने की मांग की।
मंच के सदस्यों ने कहा कि पिछले चुनाव में सीट निर्धारण के दौरान अनियमितताएं हुई थीं, जिसके चलते जनजाति समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका।
इस बार सीटों के आरक्षण में जनसंख्या अनुपात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कुड़वा, निगाई, गिधिया, बोधाडीह और करहिया में अनुसूचित जनजाति की आबादी अधिक है, ऐसे में इन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष परसिंह गोंड, उपाध्यक्ष रामखेलावन गोंड, लालसाह गोंड, हीरालाल गोंड, राधेश्याम गोंड आदि शामिल रहे।