जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA । ब्लाक क्षेत्र के बज्रपात से प्रभावित 31 गांव में वर्ष 2023 –24 में लगे बज्रपात अलार्म सिस्टम को अपग्रेट कर दिया गया है।इन दिनों कार्यदाई संस्था टेक फॉर टुमारो के इंजीनियरों के द्वारा आदित्य लाइटलिंग डिटेक्शन एंड वार्निंग सिस्टम को अपग्रेट कर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर की चेंज किया जा रहा है।जिसमें हूटर को बदलने इनवर्टर कनेक्शन आदि कार्य प्रमुख है।इंजीनियर भूपेंद्र सिंह एवं शिवशंकर साव ने बताया कि पूर्व में वज्रपात अलार्म सिस्टम खराब हो गए थे जिन्हें ठीक कर पहले से और बेहतर किया जा जा रहा है।
यह सिस्टम 40 किमी दूर गिरने वाली आकाशीय बिजली को डिफेक्ट कर सायरन आधा घंटा पूर्व बजाएगी ,सायरन की आवाज तीन किमी दूर तक सुनाई देगी। बताया कि ब्लाक क्षेत्र के अमवार,
रज़खड़, जोरूखाड़, फुलवार, खजूरी केवाल बिंड़र करहीया, गडदरवा आदि गांव में लगे अलार्म सिस्टम को अपग्रेट किया गया है। बतादे कि भौगोलिक दृष्टिकोण से पहाड़ी एवं वनआच्छादित क्षेत्र दुद्धी जहां प्रत्येक वर्ष बज्रपात के चपेट में आने से लोगों की मृत्यु हो जाती है,पशु भी इनसे अछूते नहीं रहते।