• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मुर्धवा में गुटखा व्यवसायी ने पारिवारिक विवाद से आजिज होकर फांसी लगाकर दी जान

JK Gupta by JK Gupta
October 9, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)…..


स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा में गुरुवार की सुबह एक गुटखा व्यवसायी द्वारा किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विवेक राय निवासी बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। वे कई वर्षों से रेणुकूट नगर में रहकर थोक गुटखा का व्यापार करते थे।

बताया गया कि विवेक राय की पत्नी बिहार में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और दोनों के बीच कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों से विवेक की पत्नी भी नगर में आकर रह रही थीं, जिससे दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को पति-पत्नी दोनों जिला मुख्यालय गए थे, जहां महिला थाने में हुई पेशी के बाद शाम को वापस लौटे। इसके बाद रात में विवेक राय अपने मुर्धवा स्थित किराए के मकान में सोए हुए थे। गुरुवार की सुबह जब उनका बेटा जागा तो उसने अपने पिता को कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वह दंग रह गया और जोर-जोर से रोने लगा। उसने तुरंत अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवेक राय पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से तनावग्रस्त चल रहे थे। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

Previous Post

रेणुकूट. बिड़ला कार्बन को सीएसआर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यपाल ने किया सम्मानित

Next Post

सलखन. अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया में जबरदस्त जल जमाव से आवागमन हुआ बाधित

Next Post

सलखन. अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया में जबरदस्त जल जमाव से आवागमन हुआ बाधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.