बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…

बीजपुर बभनी मुख्य मार्ग पर बुधवार की अपराह्न ठूरुक्की नदी के समीप बाईक सवार युवक सोनू पुत्र रामकुमार उम्र करीब 26 वर्ष निवासी औरहवा थाना म्योरपुर अनियंत्रीत होकर सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुपहिया से अनियंत्रित होकर गिरने से सर में गम्भीर चोट लगी है।मौके पर राहगीर और आसपास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के पी आर बी पुलिस ने मौके पर पहुंच तत्काल परिजनो को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजन आनन- फानन में घायल युवक को निजी साधन से बभनी सी एच सी ले गए। जहां भर्ती कर ईलाज जारी था प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार युवक हेलमेट पहना होता तो सर में चोट नहीं लगती सुरक्षित बच जाता।