जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA । राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने आज ब्लॉक रावर्टसगंज में स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ की, इस दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य ने अन्नप्राशन व गोद भराई की रस्मअदायगी भी की, उन्होने प्रारम्भिक बाल अवस्था देखभाल एवं शिक्षा के अन्तर्गत विद्यारंभ करने वाले बालक-बालिकाओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।
विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण शिवानी, अनुराग, आरीस, सक्षम, दृष्टि, यश, सत्यजीत, शिवा, साहिबा व तानिया को प्रमाण पत्र का वितरण किया, इस दौरान सदस्य ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान का आरम्भ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है, मिशन शक्ति के अभियान का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत महिलाओे को स्वस्थ्य रखने की योजना है एवं मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सम्बल प्रदान कर उन्हें हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है ।
जिला प्रोबेशन कार्यालय से जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने मिशन शक्तिकरण व सरकार द्वारा महिला कल्याण व सुरक्षा के लिए चालायी गयी योजनओं पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, बाल विकाश परियोजना अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, ग्रामीण सीडीपीओ हरि मोहन, सिटी सीडीपीओ रविन्द्र गिरि, चतरा सांख्यिकी अधिकारी स्मिता वाजपेई, स्निग्धा आहूजा जिला परियोजना संयोगी, वन स्टाप सेन्टर प्रभारी दीपिका सिंह सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।