बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)

एनबीसी सेंट्रल लीडर का चुनाव बुधवार की सुबह में परियोजना परिसर के सर्विस बिल्डिंग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुआ।चुनाव अधिकारी अपर महा प्रबंधक बी के पाण्डेय के नेतृत्व में कर्मचारी इंफोर्समेंट अधिकारी अथर नूर,उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार,वरिष्ठ प्रबंधक रंगा रेड्डी मानव संसाधन आर पी शाह,जयराम कश्यप,सहित महिला कर्मचारी उर्वी,सिमरन,और नरगिस की चुनाव कराने में अहम भूमिका रही।

सुबह से तीनों यूनियनों इंटक,एटक,बी एम एस के प्रतिनिधियों को जीताने के लिए एक सौ पच्चीस कर्मचारी मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग अपने यूनियन के प्रतिनिधियों के लिए उत्साह पूर्वक किया। सुबह से शुरू हुआ चुनाव में बारह बजे तक एक सौ मतदाताओं ने ओटिंग कर चुके थे अपरान्ह चार बजे तक बचे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें कुल 125 मत पड़े।
चुनाव समाप्त होने के पश्चात ओटो की गिनती शुरू हुई जिसमें बीएमएस 51 वोट पाकर प्रथम स्थान पर रहे, वही 46 वोट के साथ एटक दूसरे व 28 वोट पाकर इंटक तीसरे स्थान पर रहा। चुनाव परिणाम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी बी के पाण्डेय ने बिजई यूनियन के प्रतिनिधि की घोषणा की तत्पश्चात गर्मजोशी से बिजई प्रतिनिधि का जोरदार स्वागत बी एम एस के समर्थकों ने किया।