• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी….अभिषेक-कुलदीप और स्मृति, ICC अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट

Admin by Admin
October 7, 2025
in खेल
0
सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी….अभिषेक-कुलदीप और स्मृति, ICC अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 07, 2025, 23:09 IST

ICC player of the month award: अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव और स्मृति मंधाना सितंंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी, शर्मा-यादव और मंधाना, ICC अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटभारतीय क्रिकेट टीम

दुबई: भारत के करिश्माई खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव (पुरुष वर्ग में) और स्मृति मंधाना (महिला वर्ग में) को सितंबर महीने के लिए ‘आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.

बाएं हाथ के टी-20 विशेषज्ञ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यूएई में खेले गए एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सात टी-20 मैच में तीन अर्धशतक की मदद से 314 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 रहा और उन्हें इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

इस 25 साल के बल्लेबाज ने पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की सर्वाधिक रेटिंग 931 अंक (बल्लेबाजी) भी हासिल की. कलाई के वामहस्त स्पिनर कुलदीप ने भी इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. उन्होंने एशिया कप में 6.27 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट चटकाए.

एशिया कप में उन्होंने अपना अभियान यूएई के खिलाफ सात रन पर चार विकेट के साथ शुरू किया जबकि फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन पर चार विकेट लेकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की.

भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार शिकस्त दी. जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट इस नामांकन को हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने सितंबर में नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 497 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 55.22 और स्ट्राइक रेट 165.66 का रहा.

बेनेट श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ श्रृंखला के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने इसके बाद टी-20 विश्व कप के अफ्रीका क्षेत्र के फाइनल के शुरुआती तीन मैचों में 72, 65 और 111 रन बनाए. उनकी शानदार बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे 2026 टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा.

भारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में इस खिताब के लिए नामांकित किया गया है. उन्होंने सितंबर में चार वनडे मैचों में 308 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 77 और स्ट्राइक रेट 135.68 रहा. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 58, 117 और 125 रन की पारियां खेलीं.

भारत इस श्रृंखला का पहला मैच हार गया था, लेकिन मंधाना की शतकीय पारी से टीम ने दूसरा मुकाबला जीतकर श्रृंखला 1-1 से बराबर की. उन्होंने इसके बाद निर्णायक मैच में भी शतक जड़ा लेकिन भारत 1-2 से श्रृंखला हार गया. वह इस श्रृंखला की ‘सर्वश्रेष्ठ’ खिलाड़ी चुनी गई थी. महिला वर्ग में मंधाना के अलावा पाकिस्तान की सिदरा अमीन और दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स को नामांकित किया गया है.

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 07, 2025, 23:09 IST

homesports

सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी, शर्मा-यादव और मंधाना, ICC अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट



Source link

Previous Post

गया के तीरंदाजों को सरकारी सम्मान, मिलेगा बिहार राज्य खेल अवॉर्ड, इस स्कीम से 87 खिलाड़ियों ने ली नौकरी

Next Post

सोनभद्र. हॉरर किलिंग: 1700 किलोमीटर दूर बुलाकर प्रेमी युगल की गोली मार हत्या, युवती के भाई पर हत्या का आरोप

Next Post

सोनभद्र. हॉरर किलिंग: 1700 किलोमीटर दूर बुलाकर प्रेमी युगल की गोली मार हत्या, युवती के भाई पर हत्या का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.