• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. श्री राम जानकी मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती व रामायण पाठ का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
October 7, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र…….


SONBHADRA । श्रीराम जानकी मन्दिर रावर्टसगंज में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद नें श्री राम जानकी मूर्ति का पूजा अर्चन एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।

नगर पालिका अध्यक्षा ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।

महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘गीता रानी एण्ड लोक गीत पार्टी और कमलेश कुमार एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य आगंन्तुक, सम्भ्रान्तजन एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

म्योरपुर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Next Post

सोनभद्र. पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान में कुल 351 वाहनों का चालान

Next Post

सोनभद्र. पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान में कुल 351 वाहनों का चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.