म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)….

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, दोनों युवक घर लौट रहे थे ।
जानकारी के मुताबिक घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा बीजपुर मार्ग रासपहरी पाल निवास मोड़ की है। मृतकों की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री टोला कमरीडा़ड निवासी देवेंद्र पुत्र सतीश 22 वर्ष व सुखराज पुत्र शिवसागर 20 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है। दोनों बाइक से रेनुकूट की और से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच जैसे ही दोनों रासपहरी पाल निवास के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक म्योरपुर की तरफ से आ रही थी दोनों युवकों को कुचल दिया।
जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई हृदय विदारक घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घरों में मातम छा गया परिजनों की चीख पुकार सुनकर गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई है। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक सिम बंद कराने गए थे रेनुकूट दोनों युवक घर से लगभग 1 बजे दोपहर में निकले हैं ।कुछ दिन पहले मोबाइल गुम हो गई थी।