• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सीडीओ ने संचारी अभियान रैली को दिखाया हरी झंडी

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र…….


SONBHADRA । सीडीओ जागृति अवस्थी ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रांगण से संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने रैली के साथ-साथ पैदल चलते हुए स्वच्छता अपनाने के लिए नगरवासियों को प्रेरित किया। रैली में स्वच्छता, रोग मुक्त जीवन, स्वस्थ्य पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन का संदेश लेकर आशा, आंगनबाड़ी, छात्र एवं सफाई कर्मियों ने नगर का भ्रमण किया।

वहीं सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि “संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए हम सभी को प्रभावी कदम उठाने होंगे, जिससे जिला संचारी रोगों से मुक्त हो सके, मलेरिया डेंगू, डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से पांच अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान जनपद में चलाया जाएगा।

इस दौरान सीएमओ डॉ० अश्वनी कुमार ने बताया कि “जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह आज से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई, घर व आस-पास की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण व उनसे बचाव की जानकारी देंगी। आशा कार्यकर्ता दिमागी बुखार के लक्षणों व उपचार के विषय में समुदाय को जागरूक करेंगी। संचारी अभियान के अंतर्गत 11 विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी घर-घर जाकर बुखार, क्षय, मलेरिया, फाइलेरिया रोगियों की एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। वहीं आशा कार्यकर्ता बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या परेशानी की शिकायत वाले रोगियों को भी चिह्नित करेंगी।”

इस दौरान एसीएमओ डॉ० आर०जी०यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० गिरधारी लाल, डॉ० सुमन जायसवाल, डॉ० सूबेदार प्रसाद, डॉ० जे०पी० सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डी०एन० श्रीवास्तव, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार सिंह, डीपीओ विनीत कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार, मलेरिया निरीक्षक मधु, देवाशीष पाण्डेय, अनिल दुबे, शुभम सिंह, मो० नशीम, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र शुक्ला, सफाई नायक आकाश रावत सहित आशा, आंगनबाड़ी मौजूद रहे।

Previous Post

Arctic Open 2025: सेन-श्रीकांत पर नजर, भारत की मजबूत टीम

Next Post

सोनभद्र. BREKING: दुद्धी क्षेत्र में मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

सोनभद्र. BREKING: दुद्धी क्षेत्र में मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.