जे0के0/सोनभद्र……..

SONBHADRA । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदुली में 11हजार करंट का केबल टूटने से टूटे तार की चपेट में आकर सागर पासवान नामक व्यक्ति की मौत हो गई, तार गिरने की यह पहली घटना नही है कुछ महीनों पहले उसी गांव के दूसरे छोर पर भी हाई वोल्टेज करंट का तार गिरा था जो अभी तक बना नही।
आज पुनः तार टूट कर गिर गया जिस पर तुरन्त गांव के प्रधान व गांव के लोगो द्वारा sdo, जेई ,को सूचना के लिए फोन किया पर कई बार प्रयास करने पर भी फोन नही उठा और घटना घट गई, जिसमें एक व्यक्ति मौत हो गई, मौके पर घोरावल विधान सभा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार के बीच दुख जताया, और विजली विभाग के अधिकारियों पर f.i.r. के साथ सख्त से सख्त करवाई करवाने और मृतक को सरकार द्वारा 50 लाख का मुवावजा दिए जाने की मांग की ।

आगे कहा कि विजली विभाग के लापरवाही से क्षेत्र के कई लोगो की जान जा चुकी है, अभी कुछ दिन पहले सुकृत में एक घटना घटी थी तब सम्बंधित अधिकारियों को चेताया था मैंने, उसके बाद भी यहाँ के जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन कान में तेल डाल कर सो रहे, अगर अब भी नही चेते तो समाजवादी लोग सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, बिजली विभाग के जे,ई, sdo पर राबर्ट्सगंज कोतवाल के fir के आस्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम हेतु ग्रामवासियो द्वारा जाने दी गयी, जिससे अन्य किसी गाँव मे ये घटना दुबारा न हो।