• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने शासन के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं से संबंधित अधिकारियों संग की बैठक

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र……..


__केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन जन को किया जाये लाभान्वित

SONBHADRA । प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आज सर्किट हाउस के सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक की, बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है।

उस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को सत प्रतिशत लाभानित करने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था मको बेहतर करने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तभी देश पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेगा, पूर्ण राष्ट्र बनने के लिए शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने की आवशयक है। इसलिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था के सुदृण करने हेतु अनेक प्रकार की योजनाए संचालित की हैं। इस मौके पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, विधायक घोरावल, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिलाधिकारी बीo एन्o सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागिश कुमार शुक्ला, समेत अन्य आलाधिकारी एवं सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।

इस मौके पर विकास से संबधित डाकुमेंट्री फ़िल्म दिखाई गयी, जिसे मंत्री ने देखा और सराहा। उन्होंने कहा की जनपद का विकास इसी प्रकार से होना चाहिए, जिस तरह से फ़िल्म में दिखाया गया है।

Previous Post

बीजपुर. सीआईएसएफ महानिदेशक मेरिट छात्रवृत्ति रिहंद यूनिट के छात्रों ने किया नाम रोशन

Next Post

कोन. तेलगुड़वा–कोन मार्ग के गुणवत्तापूर्ण निर्माण न होने पर आरपीआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Next Post

कोन. तेलगुड़वा--कोन मार्ग के गुणवत्तापूर्ण निर्माण न होने पर आरपीआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.