डाला/ सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)……

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत स्थित झिंगटखोली में शहद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा एक युवक मधुमक्खियों के हमले से गिरकर घायल हो गया।जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय लाल बहादुर व पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय टिकन गोड़ निवासी कोटा झिंगट खोली थाना चोपन मंगलवार की बीती रात लगभग 8:30 बजे घर के ही पास मौजूद नीम के पेड़ चढ़ गया और शहद निकालने लगा तभी अचानक मधुमक्खियों के हमले से लाल बहादुर का संतुलन बिगड़ गया, पेड़ से गिरने की वजह से युवक के पीठ,कमर एवं दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गया। मधुमक्खियों के चपेट में आने के बाद इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जहाँ इलाज के उपरांत घर ले जाया गया।