• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. जीआईसी पिपरी की छात्रा आरती यादव बनी एक दिन की प्रधानाचार्य, प्रतिभा व आत्मविश्वास का हुआ सम्मान

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
153
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)….


शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहन देने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज, पिपरी में अनोखी पहल देखने को मिली। कक्षा 12 की मेधावी छात्रा आरती यादव को विद्यालय का एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल राम तथा वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में आरती यादव ने प्रधानाचार्य का कार्यभार संभालते हुए विद्यालय संचालन की बारीकियों को समझा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

आरती यादव पढ़ाई में होशियार छात्रा मानी जाती हैं। वे कक्षा 12 की प्रतिभाशाली छात्रा हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमेशा शिक्षकों व सहपाठियों को प्रेरित करती रही हैं। आरती यादव के पिता श्यामनारायण यादव म्योरपुर ब्लाक के ग्राम गड़िया के निवासी हैं। प्रधानाचार्य पद का दायित्व संभालने के बाद आरती ने विद्यालय के अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से पढ़ाई की स्थिति जानी। शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्होंने विद्यालय संचालन के बारे में सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अनिल राम ने कहा कि इस तरह की पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें जीवन में नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी आरती यादव की सराहना करते हुए कहा कि वे न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता रखती हैं।
विद्यालय परिवार और सहपाठियों ने आरती को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous Post

रेणुकूट. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबलू सिंह की छठी पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Next Post

रेणुकूट. जीआईसी पिपरी की छात्रा बनी एक दिन की पिपरी थानेदार, ग्रीनलैंड स्कूल की छात्रा ने संभाला क्षेत्राधिकारी का दायित्व

Next Post

रेणुकूट. जीआईसी पिपरी की छात्रा बनी एक दिन की पिपरी थानेदार, ग्रीनलैंड स्कूल की छात्रा ने संभाला क्षेत्राधिकारी का दायित्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. लंबित भुगतान जारी कराने की मांग, ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
  • बीजपुर, दो मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत, तीन घायल
  • सोनभद्र. हिन्दुआरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत
  • अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. लंबित भुगतान जारी कराने की मांग, ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... जनपद सोनभद्र के विकास खंड घोरावल के शाहगंज मंडल के भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं...

Read moreDetails

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन....... -- मां का दूध शिशु के संपूर्ण विकास के लिए सर्वोत्तम आहार, घर-घर संदेश पहुंचाने पर जोर...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio