अनपरा/सोनभद्र (उमेश सिंह)….

शक्तिनगर-रेणुकूट हाइवे के काशीमोड़ दो बाइक की आमने सामने जोरदार की टक्कर से तीन घायल राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को आटो से अस्पताल भेजा एक कि हालत गंभीर मौके पर पहुची पुलिस दोनों बाइक को कब्जे में लिया।
मिली जानकारी अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र के लाल टावर निवासी प्रिंस कुमार गुप्ता पुत्र प्रीतम गुप्ता उम्र 17 वर्ष, मनीष गुप्ता पुत्र रामजी गुप्ता 22 वर्ष सोमवार की रात्रि 8:30 के दरम्यान घर से अनपरा बाजार की ओर जा रहे थे कि गेट नंबर 2 समीप पहुचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव 22 वर्ष निवासी कुलडोमरी बियहाव की बाइक से जोरदार की टक्कर हो गई।

जिससे दोनों बाइक सवार में तीन घायल हो गए, राहगीरों की मदद से ऑटो में बैठाकर नगर में स्थित सयुक्त अस्पताल डिबुलगंज भेजा मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस कि हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया सूचना पर तीनों घायलों को अस्पताल भेजा दिया गया हैं, डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर दो घायलों को घर भेज दिया प्रिंस का पैर में फैक्चर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया, परिजनों के तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।