• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में हिंदी पखवाड़ा 2025 के समापन समारोह का भव्य हुआ आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्तिनगर/सोनभद्र (राजेंद्र गुप्ता)…..

शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली में हिंदी पखवाड़ा 2025 के समापन समारोह उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 29 सितम्बर 2025 को कर्मचारी विकास केंद्र में धूमधाम से किया गया। यह कार्यक्रम मानव संसाधन विभाग के राजभाषा अनुभाग द्वारा आयोजित किया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष के हिंदी पखवाड़ा समारोह में विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कर्मचारीगण, गृहिणियाँ, परिसर में स्थित सभी स्कूली छात्र-छात्राएँ और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य शामिल थे। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण “कवि सम्मेलन” भी था, जिसमें नगर परिसर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम को और भी मनोरंजक और प्रभावशाली बना दिया, जिससे हिंदी साहित्य और कविता के प्रति छात्रों का उत्साह और बढ़ा। विवेकानंद वरिष्ठ विद्यालय के बच्चों द्वारा “हिंदी,भारत माँ की बिंदी” एवं कवि दरबार की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं को भी आमंत्रित किया गया था। इससे पहले, पत्रकारों को “हिंदी पखवाड़ा 2025 के तहत विचार गोष्ठी” में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर विचार साझा किए थे।

कार्यक्रम के दौरान, हिंदी भाषा के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों, छात्रों और अन्य समुदाय के सदस्य को सम्मानित किया गया। यह आयोजन सभी को हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसे अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करने का एक अवसर बना।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुखझ संदीप नायक ने कहा, “राजभाषा हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग है। हिंदी पखवाड़ा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह हमारे संगठन में भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। मैं सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।

एनटीपीसी सिंगरौली की इस पहल से संगठन के सभी सदस्य हिंदी भाषा के प्रसार में अपनी भूमिका निभाने के लिए और अधिक प्रेरित हैं। यह कार्यक्रम कर्मचारियों और समुदाय के बीच हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई, रसायन एवं नगर प्रशासन), प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा (वनिता समाज), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (मा०सं० एवं राजभाषा) अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, वनिता समाज की सम्माननीय सदस्याएं, एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवार जन, विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य, नरेंद्र भूषण, यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे।

Previous Post

अनपरा. दो बाइक की आपसी टक्कर में तीन घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा संडे मार्केट में स्वच्छता अभियान चलाया गया

Next Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा संडे मार्केट में स्वच्छता अभियान चलाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • कोन. जन चौपाल में गूंजी जनता की समस्याएं; कनहर नहर, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल
  • दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप
  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
  • रेणुकूट. रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा
  • दुद्धी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • कोन. जन चौपाल में गूंजी जनता की समस्याएं; कनहर नहर, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल
  • दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.