जे0के0/सोनभद्र…….
__इस दौरान मॉडिफाइड बुलेट, जाति सूचक लिखे शब्द, ओवरलोड सवारी, काली फिल्म, सीट बेल्ट न पहनना समेत किया गया चेकिंग

SONBHADRA । मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 393 चालान, ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर व अन्य नियम उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही की गई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित "मिशन शक्ति फेज 5.0" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों पर कुल 393 चालान किए गए।
🚔 चालान विवरण :-
- ब्लैक फिल्म (Black Film): 20
- मॉडिफाइड साइलेंसर (Modified Silencer): 05
- जातिसूचक शब्दों का प्रयोग: 02
- सीट बेल्ट न पहनना: 03
- अन्य यातायात उल्लंघन (बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फॉल्टी नंबर प्लेट आदि): 363
अभियान के उद्देश्य :-
- महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना
- सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करना
- अशोभनीय/असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना
आगे की रणनीति:-
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं सड़क पर यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
👉 पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें।