• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. परिवार परामर्श केंद्र में तीन पारिवारिक विवादों का निपटारा, पति-पत्नी गए साथ

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र……


__महिला थाने में थानाध्यक्ष ने आठ मामलों की सुनवाई की

SONBHADRA । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्दशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं न्याय दिलाने की दिशा में एक और मजबूत कदम आज महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा उठाया गया। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के कुशल नेतृत्व में आज परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 08 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इन प्रकरणों में महिला-पुरुषों के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया गया।

>>>प्राप्त प्रकरणों का विवरण :- 3 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति बनाकर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे उनके संबंधों में पुनः सामंजस्य स्थापित हुआ….2 प्रकरणों में दोनों पक्षों द्वारा अमर्यादित व्यवहार एवं शांति भंग की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए, उनके विरुद्ध धारा 135/126/170 BNSS के तहत चालान किया गया….3 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच सहमति न बनने के कारण, अगली सुनवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई।

>>>महिला थाना की भूमिका :-
महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज एवं परामर्श केंद्र की टीम द्वारा धैर्यपूर्वक व निष्पक्ष रूप से सभी मामलों को सुना गया तथा पक्षकारों को कानूनी जानकारी एवं मानसिक संबल प्रदान किया गया।


>>>मिशन शक्ति 5.0 – लक्ष्य :-
मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, मानसिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। परिवार परामर्श केंद्र इसी दिशा में एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है, जहाँ घरेलू विवादों का समाधान संवाद और समझ के माध्यम से किया जाता है।


>>>जन-संदेश :
परिवार परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य है — “विवाद नहीं, समाधान”। यदि आपके जीवन में भी कोई पारिवारिक या वैवाहिक विवाद उत्पन्न हो रहा है, तो घबराएं नहीं — महिला थाना रॉबर्ट्सगंज आपके साथ है।

Previous Post

सोनभद्र. विशेष चेकिंग अभियान के तहत 393 गाड़ियों का चालान

Next Post

सोनभद्र. पिपरी साइबर टीम ने फ्रॉड के 35 हजार कराये वापस

Next Post

सोनभद्र. पिपरी साइबर टीम ने फ्रॉड के 35 हजार कराये वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.