ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…..

स्थानीय पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों द्वारा गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को बताया कि देश की युवा शक्ति को स्वयं से समाज सेवा एवं देश सेवा हेतु तैयार करने का अभियान ही राष्ट्रीय सेवा योजना है।यह भारत में युवाओं के चरित्र निर्माण, नागरिक जिम्मेदारी और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देता है।
वही कार्यक्रम अधिकारी डॉ सचिन कुमार ने स्वयंसेवी छात्राओं को एन एन एस के ध्येय वाक्य ” मै नहीं, बल्कि आप” की व्याख्या करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को स्वच्छता का कार्य सबसे पहले स्वयं से शुरू करते हुए उसे आगे बढ़ाना चाहिए। वह जहां है वहीं पर स्वच्छता का कार्य शुरू करें , धीरे धीरे इस कार्य को आगे बढ़ते हुए इसे स्वच्छता के माध्यम से न केवल अपना घर बल्कि समाज और पूरे देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में सुमेधा सिंह बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, जाह्नवी सिंह बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय और नित्या बिच्छल बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वर्षा प्रजापति बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, सुमेधा सिंह बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय और नित्या बिच्छल बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो राधाकांत पांडेय, डॉ मीरा यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार सैनी, डॉ अलोक यादव, डॉ विभा पांडेय, डॉ संघमित्रा, डॉ अंजलि मिश्रा, राजेश्वर रंजन कुमार,धर्मेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, महेश पाण्डेय, सर्फुद्दीन एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।