ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…….

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित मिशन शक्ति फ़ेज 5 के विशेष अभियान के तहत गुरुवार को महाविद्यालय में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को मोबाइल से हो रहे साइबर क्राइम जैसे डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन पेमेंट फ्रोड के बारे में बताया और इनसे बचने के लिए छात्र छात्राओं को जागरूक किया। इतिहास विभाग के डॉ संतोष कुमार सैनी ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, साइबर अरेस्ट, साइबर क्राइम से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के हेल्प लाइन नंबरों को बता कर छात्राओं को जागरूक किया।
शारीरिक शिक्षा की डॉ मीरा यादव ने कहा कि सभी महिलाओ एवं बालिकाओं को स्वतंत्र होने की आवश्यकता है जब वह स्वतंत्र रहेगी और अपने कर्तव्यो व अधिकारों के बारे में जानेगी तथा खुल कर बोलेगी तभी वो अग्रसर होते हुए समाज और देश का विकास कर पाएगी। कार्यक्रम संयोजिका डॉ विभा पाण्डेय ने सभी छात्राओं को आत्मनिर्भर करने,आत्मरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ डट कर लड़ने के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।
संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ विभा पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ विनोद बहादुर, डॉ वैशाली, डॉ संघमित्रा, डॉ अंजली सहित भारी संख्या में छात्र,छात्राएं उपस्थित रही।