डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)….

चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी में एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही जूट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय कौशल्या पत्नी पानकुंवर खरवार निवासी भवानी कटरिया थाना चोपन जो अपने नैहर अबाडी आई हुई थी।
पिता हरिलाल खरवार ने बताया कि बीते रविवार कों मै और मेरी पत्नी कहीं काम से गए थे और जब दोपहर बाद लौटे तो घर में अपनी बेटी कों नहीं पाए तो लगा कि किसी के घर गांव में गई होंगी, लेकिन जब रात हो गई तो मन घबड़ाने लगा और गांव में खोजबीन करने लगे परन्तु कुछ पता नहीं चला, हम लोगों कई रिश्तेदारों के यहां मोबाइल द्वारा और जाकर भी पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला।
बुधवार की शाम अपने घर के पीछे जंगल में किसी कार्य के लिए गया तो देख कर दंग रह गया, देखा कि मेरी बेटी का शव पेड़ से लटक रही हैं फिर मैंने इस घटना की सूचना घर गांव में बताते हुए ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो कों दिया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान द्वारा इस घटना की सूचना चोपन थाना कों दी गई।सूचना पाकर चोपन थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने और फारेंसिंक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव कों पेड़ से उतरवाया । इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतित हो रहा है शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।