• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भारत जूनियर हॉकी विश्व कप में खिताब का दावेदार, रूपिंदर पाल सिंह बोले- इस टीम में क्षमता है लेकिन …

Admin by Admin
September 25, 2025
in खेल
0
भारत जूनियर हॉकी विश्व कप में खिताब का दावेदार, रूपिंदर पाल सिंह बोले- इस टीम में क्षमता है लेकिन …
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 25, 2025, 18:12 IST

Jr hockey World cup: जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा. भारत साल 2001 और 2016 में जूनियर विश्व कप जीत चुका है.

भारत जूनियर हॉकी विश्व कप में खिताब का दावेदार, रूपिंदर बोले- इस टीम में...रुपिंदर पाल सिंह को उम्मीद है कि भारतीय टीम खिताब जीत सकती है.

नई दिल्ली. ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व ड्रैग-फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम से आगामी एफआईएच जूनियर विश्व कप में पोडियम पर जगह बनाने उम्मीद जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट में सफलता युवा खिलाड़ियों की खेल से जुड़ी योजनाओं पर निर्भर करेगी. भारत ने इससे पहले 2001 और 2016 में जूनियर विश्व कप जीता है. जूनियर विश्व के आगामी सत्र का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा.

जूनियर टीम के कोच और अपने दोस्त पीआर श्रीजेश के अनुरोध पर युवा ड्रैग फ्लिकरों को प्रशिक्षण देने वाले रूपिंदर ने कहा, ‘श्रीजेश इस समय टीम के साथ अच्छा काम कर रहे हैं. हम जानते हैं कि खिलाड़ी युवा हैं, उनमें गति और प्रतिभा है, लेकिन महत्वपूर्ण ‘गेम सेंस ( मौजूदा परिस्थितियों की समझ)’ और ‘गेम मैनेजमेंट (खेल योजना)’ की समझ होना काफी अहम है. उन्हें मिनट-दर-मिनट खेल को प्रबंधित करना सीखने की जरूरत है. जितना ज्यादा वे खेलेंगे, उतना ही उन्हें अनुभव मिलेगा. उनके पास सब कुछ है, बस उन्हें गेम मैनेजमेंट पर काम करने की जरूरत है.’

रुपिंदर ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इस टीम में क्षमता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे उस दिन कैसा प्रदर्शन करते हैं और अपने गेम को कैसे प्रबंधित करते हैं. श्रीजेश अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि उनका अनुभव टीम को फायदा पहुंचाएगा.’ रुपिंदर ने इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में जूनियर टीम के साथ 10 दिनों का ड्रैग-फ्लिक शिविर आयोजित किया था.

उन्होंने कहा, ‘मुझे हॉकी से जुड़ी कोई भी चीज करना पसंद है. मैं कुछ दिनों के लिए बेंगलुरु में जूनियर टीम के ड्रैग-फ्लिकरों के साथ काम करने गया था. मैं कोई पूर्ण कालिक कोच नहीं हूं. मैं सिर्फ अपने अनुभव को साझा करके मदद करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं अपनी ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञता को आगे बढ़ा रहा हूं.’टोक्यो ओलंपिक (2021 में आयोजित) में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे रुपिंदर राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने के बाद फिलहाल हॉकी इंडिया लीग में खेल रहे हैं। पिछले साल वह खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम श्रची राढ़ बंगाल टाइगर्स के कप्तान थे. बुधवार को हुए ‘मिनी ऑक्शन’ में उन्हें एसजी पाइपर्स ने 12 लाख रुपये में खरीदा है. रक्षा पंक्ति के इस लंबे कद के खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि संन्यास के बाद उनके लिए शरीर को फिट रखना कठिन होता जा रहा है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 25, 2025, 18:12 IST

homesports

भारत जूनियर हॉकी विश्व कप में खिताब का दावेदार, रूपिंदर बोले- इस टीम में…



Source link

Previous Post

सोनभद्र. BREKING: पिकनिक स्पॉट अबाड़ी के निकट जंगल में महिला का पेड़ से लटका मिला शव

Next Post

डाला. चार दिन से गायब महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ से लटकता शव

Next Post

डाला. चार दिन से गायब महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ से लटकता शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
  • ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम

Breaking News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा करवाने वाले छात्र आंदोलन पर संघ, भाजपा और सरकार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दो...

Read moreDetails

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 23:05 ISTAsmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio