• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कौशल एवं दक्षता पहचान कार्यक्रम

JK Gupta by JK Gupta
September 22, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपूर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)….


एनटीपीसी रिहंद सीएसआर द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान की पहले एवं दूसरे सत्र में प्रतिभाग कर चुकी बालिकाओं के लिए कौशल एवं दक्षता पहचान कार्यक्रम तथा परामर्श सत्र का आयोजन कर्मचारी विकास केंद्र में किया गया, जिसमें कुल 155 बालिकाओं नें प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने अपने संबोधन में बालिकाओं को निरंतर सीखने, कौशल विकास तथा एनटीपीसी की उत्कृष्टता की संस्कृति से जुड़ाव के महत्व पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित संस्था एपटेक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में एपटेक लिमिटेड दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने बालिकाओं की काउन्सलिंग करते हुये उनका डीएमआईटी एवं साइकोमेट्रिक परीक्षण किया। इस परीक्षण के आधार पर बालिकाओं की क्षमता एवं प्रतिभा का मूल्यांकन कर उनके कैरियर हेतु परामर्श दिया गया।

अपने उद्बोधन में परियोजना प्रमुख नें बालिकाओं को संबोधित करते हुये कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनकी दिलचस्पी किस क्षेत्र में है तथा उनकी क्षमताएँ किस दिशा में हैं जिससे वे अपने जीवन को संवार सकते हैं। उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध करते हुये उन्होने कहा कि आप सभी बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाएँ और उन्हें उनके सपनों की मंजिल प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने दें । मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यक्रम के बाद बच्चों को अपने भविष्य के बारे में और स्पष्ट दृष्टि और दिशा मिलेगी ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मानव संसाधन प्रमुख तथा केन्द्रीय कार्यालय से आए उप महाप्रबंधक (सीएसआर) के साथ साथ अनेक लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन. आरकेआईसी चोपन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Next Post

ओबरा. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा

Next Post

ओबरा. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • 9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी
  • सोनभद्र. 1.41 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, निर्माण को मिली मंजूरी
  • बीजपुर. हेड गर्ल का चुनाव दीपांजली पाण्डेय और हेड ब्वाय का चुनाव आयुष जायसवाल ने जीत दर्ज़ की
  • बीजपुर. गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की संपत्ति कुर्क, बीजपुर पुलिस ने ट्रक किया जब्त
  • डाला. भुगतान में देरी को लेकर प्रधानों की बैठक, आगामी 7 तारीख को डीएम से करेंगे मुलाकात

Breaking News

9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी

9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 17:28 ISTsultanpur News: सुल्तानपुर की 9 वर्षीय खिलाड़ी अयात शाह ताइक्वांडो में अब तक गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

सोनभद्र. 1.41 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, निर्माण को मिली मंजूरी

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0...... -- ग्राम पंचायत अरंगी में बनेगा पंचायत उत्सव भवन Sonbhadra। जनपद की ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio