• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Gaya News: न पैर.. न हाथ, लेकिन हौसला बुलंद, गया में हुई राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, अब राज्य स्तर पर होगा चयन

Admin by Admin
September 22, 2025
in खेल
0
Gaya News: न पैर.. न हाथ, लेकिन हौसला बुलंद, गया में हुई राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, अब राज्य स्तर पर होगा चयन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 22, 2025, 15:43 IST

गया के सुब्रमण्यम स्टेडियम में दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया, विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसके बाद चयन बिहार पारा गेम्स एसोसिएशन द्वारा होगा.

गयाजी. बिहार के गया जिले का सुब्रमण्यम स्टेडियम में 22 सितंबर को राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के चार जिला गया, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद के 170 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें अथेलेटिक्स और बैडमिंटन खेल का आयोजन हुआ. अलग-अलग विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल के अलावा सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.

यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम बिहार पारा गेम्स एसोसिएशन को भेजा जाएगा, ताकि इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हो. बता दें कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर, नेशनल स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी भी पहुंचे थे और उन्होंने भी अपनी खेल की प्रतिभा दिखाई. इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 800 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, रिले रेस, डिस्कस थ्रो, शार्ट पूट जैसे खेल का आयोजन हुआ.

यह भी पढ़ें- Delhi News: अडानी के बेटे की शादी के लिए इस विकलांग संस्था ने किया था यह खास काम, जिससे खुश हो गया था पूरा परिवार

प्रतिभा दिखाने के लिए मिला मंच
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी दिव्यांग थे और इनमें से किसी का पैर नहीं तो किसी का हाथ नहीं था. कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जो सुन या बोल नहीं पाते थे. लेकिन इनका हौसला काफी बुलंद था. खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे. प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए गया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अविनाश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम बीएसएसए और बिहार पारा गेम्स एसोसिएशन को भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ाने के लिए हर तरह से प्रोत्साहन दे रही है. अब खेल में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी भी दी जा रही है. इन्होंने बताया ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी जिन्हें मौका नहीं मिल पाता था उन्हें एक मंच प्रदान किया गया है जिससे वह भी अपनी प्रतिभा दिखा सके और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके.

authorimg

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

First Published :

September 22, 2025, 14:14 IST

homesports

न पैर.. न हाथ, हौसला बुलंद, गया में हुई राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगित



Source link

Previous Post

विंढमगंज. अवघ गाओ रे बधाई, दशरथ के घर आये रे रघुनन्दन

Next Post

सलखन. भूमि पैमाइश पड़ताल में व्यापक अनियमितता को लेकर ग्रामीण किसानों ने किया जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन, सौंपा मांग-पत्र

Next Post

सलखन. भूमि पैमाइश पड़ताल में व्यापक अनियमितता को लेकर ग्रामीण किसानों ने किया जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन, सौंपा मांग-पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio