• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. अवघ गाओ रे बधाई, दशरथ के घर आये रे रघुनन्दन

JK Gupta by JK Gupta
September 22, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र (आनंद गुप्ता )…….


महुली कस्बा में चल रहे रामलीला के दुसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म की लीला दिखाई गई। लीला में दिखाया गया की गुरु वशिष्ठ ने महाराजा दशरथ को संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसके बाद श्रृंगीऋषि यज्ञ कराते हैं, यज्ञ सफल होता हैं और अग्निदेव प्रकट होते हैं।

द्रव्य देकर दशरथ से कहते हैं कि इसे अपनी रानियों को दे दीजिए, इसका सेवन करने से संतान अवश्य होगी। राजा दशरथ के द्रव्य देने के बाद रानियां उन्हें ग्रहण करती हैं। भगवान विष्णु प्रकट होते हैं, कौशल्या हतप्रभ सी उनके दर्शन करती है। इस बीच मंच पर पार्श्व संगीत भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी. गूंजने लगता है। वहीं माता कौशल्या कहती हैं, हे तात आप यह विराट रूप त्याग कर अत्यंत प्रिय बाल लीला कीजिए।

विष्णु जी अंर्तध्यान होते हैं, बच्चों के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं, खुशी का संगीत उभरता है। अगले दृश्य में रामजन्म के समाचार से राजा दशरथ सहित संपूर्ण अयोध्या में खुशी छा जाती है। जिसके बाद आगे लीला में दिखाया जाता है की चारों भाईयों का नामकरण संस्कारण किया गया, रामजन्म के बाद गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों को वेद व अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा दी जाती है। 

Previous Post

सोनभद्र. डीएम ने पिकनिक स्पॉट ईको प्वाइंट पर सोन प्रेरणा कैफे का किया उद्घाटन

Next Post

Gaya News: न पैर.. न हाथ, लेकिन हौसला बुलंद, गया में हुई राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, अब राज्य स्तर पर होगा चयन

Next Post
Gaya News: न पैर.. न हाथ, लेकिन हौसला बुलंद, गया में हुई राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, अब राज्य स्तर पर होगा चयन

Gaya News: न पैर.. न हाथ, लेकिन हौसला बुलंद, गया में हुई राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, अब राज्य स्तर पर होगा चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.