• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

JK Gupta by JK Gupta
May 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


Sonbhadra । जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित सहारा अस्पताल में इलाज के दौरान 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि केकराही क्षेत्र के बसवान गांव निवासी रुक्मणी पटेल (27), पत्नी जितेंद्र पटेल, को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन आरोप है कि घटना के वक्त डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे।

परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सोनभद्र. जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर अविद्युतीकृत मजरों के शीघ्र विद्युतीकरण के दिए निर्देश

Next Post

मुख्यालय. रातभर चला पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर

Next Post

मुख्यालय. रातभर चला पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. पुलिस का बड़ा एक्शन: NH-39 पर गौ तस्करी का पर्दाफाश, 6 गौ वंशों समेत पिकअप चालक गिरफ्तार
  • मुख्यालय. रातभर चला पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर
  • सोनभद्र. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर अविद्युतीकृत मजरों के शीघ्र विद्युतीकरण के दिए निर्देश
  • दुद्धी. शपथ ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नामित सदस्य, गली की खराब सड़क के निर्माण होने की कवायत शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.