डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…….

क्षेत्र के बाड़ी स्थित प्रसिद्ध मंदिर वैष्णो शक्तिपीठ धाम में शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारी पूरी कर ली है दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं इसके लिए अग्रवाल धर्मार्थ समिति द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
सोमवार से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर अग्रवाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने बताया की वैष्णो मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है मंदिर में दर्शन पूजन करने उक्त जनपद ही नहीं अपितु अन्य जनपदों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है जिसको लेकर समिति ने सीसी टीवी कैमरा तथा महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों को लगाया है ।
मंदिर के महंत पूजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट दर्शानार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बंद रहेगा शाम की आरती साढ़े छः बजे होगी पूरी नवरात्रि प्रतिदिन हलुआ व चना का प्रसाद वितरण किया जाएगा प्रतिदिन अलग -अलग प्रकार से मातारानी का श्रंगार किया जाएगा।