जे0के0/सोनभद्र………
__मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया गया उद्घाटन

Sonbhadra । मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के एन0आई0सी0 सोनभद्र में उपस्थित उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, संजीव तिवारी, सहित उपस्थित अधिकारियोंध्कर्मचारियों व महिलाओं द्वारा देखा और सुना गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 1663 थानों में महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षा मुहैया कराना है, बल्कि उन्हें स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना भी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों व बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारे प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा और उनके अन्दर सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ नारी होने पर गरिमा की अनुभूति होगी तो निश्चित रूप से हमारा प्रदेश एवं देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार की मंशा के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान में विगत संचालित फेज-4.0 में किये गये कार्यों के साथ महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलम्बन, विकास, कल्याण इत्यादि से सम्बन्धित कई अन्य कार्यक्रमों का समावेश किया गया है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, संजीव तिवारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।