• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. पार्टी करने गये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…….


स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तों के साथ पार्टी करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र बाबू लाल कनौजिया निवासी गैस गोदाम रोड के रूप में हुयी। मामले में मृतक गौरव की बहन रुचि कुमारी ने बताया कि गौरव बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब नाश्ता करने के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था।

दिन में कई बार फोन करने पर गौरव ने अपनी मां को बताया कि वह दोस्तों के साथ है। शाम 4 से 5 बजे के बीच गौरव ने खुद अपनी मां को फोन करके बताया कि उसने खाना खा लिया है और वह जल्दी ही घर लौट आएगा।वही शाम होते रतन सिंह नाम के एक दोस्त ने गौरव के परिजनों को फोन करके बताया कि गौरव डिग्री कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बेहोश पड़ा हुआ है।

परिजनों के कहने पर गौरव को परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही गौरव की मौत हो गई। परिजन इस मौत को सामान्य नहीं मानते हुए इसे एक गहरी साजिश बताये है, गौरव के मुंह से झाग निकलता देख उनके परिवार ने इसे हत्या करार देते हुए गहन जांच की मांग की है।मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि सट्टे में लाखों के लेनदेन के विवाद के चलते गौरव को जहर दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि कुछ लड़के गौरव को लगातार परेशान कर रहे थे।उनका आरोप है कि गौरव को दोस्त पैसा देकर सट्टा खिलाते थे।यह सिलसिला पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। गौरव की मां ने इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस इस मामले को हर पहलू से देख रही है और सट्टे के विवाद की बात को भी गंभीरता से ले रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस गौरव के दोस्तों और उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है,जिन पर सट्टे में लेनदेन का आरोप है।

Previous Post

China Masters: सात्विक-चिराग की जोड़ी शान से सेमीफाइनल में, पीवी सिंधु चाइना मास्टर्स से बाहर

Next Post

रेणुकूट. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Next Post

रेणुकूट. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • कौन हैं अरिहा पंगमबम? जिन्होंने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, पहली भारतीय बनीं
  • सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
  • सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

Breaking News

कौन हैं अरिहा पंगमबम? जिन्होंने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, पहली भारतीय बनीं

कौन हैं अरिहा पंगमबम? जिन्होंने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, पहली भारतीय बनीं
by Admin
August 7, 2026
0

नई दिल्ली. भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. देश की प्रतिभावान जिम्नास्ट अरिहा...

Read moreDetails

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0.....  Sonbhadra । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio